फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   youth droven in driver, died

कलश यात्रा में शामिल किशोर गोमती में डूबा, मौत

Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
youth droven in driver, died
जगदीशपुर (अमेठी)। बूबूपुर गांव से कोछित स्थित दंडेश्वर धाम के पास गोमती नदी से जल भरने गया किशोर नदी में अचानक डूब गया। किशोर के डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोर की मदद से उसकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद पालपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया तो परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थानाक्षेत्र के बूबूपुर गांव स्थित ललित तिवारी के घर से बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश में जल भरने के श्रद्धालु कोछित स्थित दंडेश्वर नाथ धाम गए थे। धाम से गुजरने वाली गोमती नदी से कलश में जल भरने के लिए अन्य लोगों के साथ पालपुर गांव निवासी बबन पाठक का पुत्र प्रियांशु पाठक (16) गोमती नदी में उतरा। इसी बीच प्रियांशु पाठक गोमती नदी में डूबने लगा।
विज्ञापन

प्रियांशु के डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मचा गया। चीख-पुकार पर एकत्र स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से नदी में प्रियांशु की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रियांशु को नदी से बाहर निकाला तो लोगों ने उसे सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियांशु की मौत के बाद पालपुर के साथ बूबूपुर में मातमी सन्नाटा पसरा गया। प्रियांशु की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे के नदी में डूबने की खबर सुन कर परिवार वालों के सर पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। पिता बबन पाठक के तो जैसे पैरों तले जमीन ही खिसक गई। मां अन्नू पाठक का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रियांशु के दादा लल्लन और बड़ी मां ऊषा पाठक का भी रो-रो कर बुरा हाल है। प्रियांशु दो बहनों के बीच इकलौता दुलारा भाई था। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed