{"_id":"621e55cb209f890df9397259","slug":"youth-died-in-road-accident-one-serious-amethi-news-lko619964350","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
40 : अमेठी : सीएचसी में भर्ती दुर्घटना में घायल युवक। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के मिस्त्री का पुरवा गांव स्थित बाईपास पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव दुआरा निवासी सौरभ तिवारी अपनी बाइक से गांव निवासी अनोखे (20) के साथ महाशिवरात्रि पर दर्शन कर वापस घर जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुराई का पुरवा और मिश्री का पुरवा के बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने सौरभ की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया लेकिन वाहन की नंबर प्लेट वहीं गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अनोखे को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मौके पर घटना करने वाले वाहन की नंबर प्लेट मिली है। वाहन और मालिक की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
पिता को नहीं थी जानकारी
घटना में गंभीर रूप से घायल सौरभ तिवारी के पिता संतोष तिवारी ने बताया कि उन्होंने खेत में पानी लगाया हुआ था। सौरभ मुंशीगंज में एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता है। हादसे के बाद उनको उसके बाहर होने की जानकारी हो पाई।
परिवार में सबसे बड़ा था अनोखे
थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव दुआरा निवासी होरीलाल का पुत्र अनोखे तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। छोटा बेटा मार्ग कोरी (17) व एक बेटी खुशबू (15) वर्ष की है। घटना की सूचना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।