फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth Congress workers angry over irregularities in NEET

Amethi News: नीट में गड़बड़ी पर भड़के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 14 Jun 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers angry over irregularities in NEET
ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता
अमेठी सिटी। मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में एक ही सेंटर के कई टॉपर निकलने के बाद धांधली का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम गौरीगंज को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दोबारा कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह को दिया। ज्ञापन में नीट में भ्रष्टाचार की बात कहते हुए कहा गया है कि जो परिणाम आए हैं, वो चौकाने वाले है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में नीट को रद्द कर फिर से दोबारा परीक्षा करने की मांग की। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह लोहा, शिवेंद्र विक्रम सिंह, अंशू तिवारी, जयप्रकाश समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed