फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young woman murdered, body dumped in field

Amethi News: युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव

Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young woman murdered, body dumped in field
अमेठी। जंगलरामनगर के रणवीर नगर गांव से मंगलवार रात लापता हुई काजल (19) की हत्या कर शव फेंक दिया गया। बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में शव मिला। पैनल पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना के खुलासे के लिए स्वाट, एसओजी, स्थानीय पुलिस और इन्हौना थाने समेत 10 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात काजल घर के बाहर बने बाथरूम में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। पूरी रात गांव और आसपास उसकी तलाश की। बुधवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी, तभी खेत में शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बड़ी बेटी की ससुराल क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से काजल को परेशान करता था और उसी ने उसकी हत्या की है। बहन ने भी युवक पर पहले जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सरवण टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और कोतवाली प्रभारी श्रीराम पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी बाहरी चोट का निशान नहीं मिना, जबकि दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फोरेंसिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------
रो-रोकर बेसुध हुई मां, बहनों का भी बुरा हाल
काजल की मौत से मां उर्मिला देवी बदहवास हो गईं। भाई अजीत तथा बहनें सुमन और पूजा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीण पूरे दिन परिवार को सांत्वना देते रहे।


-----------
घटना को लेकर दिनभर होती रही चर्चा
शव मिलने के बाद गांव में घटना को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों के बीच गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका, मृतका के रात में घर से बाहर जाने और घटना की परिस्थितियों को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर साक्ष्यों के आधार पर ही पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed