{"_id":"667dd18232f04c07e2054834","slug":"young-man-dies-due-to-electric-shock-amethi-news-c-96-1-ame1002-121106-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: करंट की चपेट में आकर युवक ने तोड़ादम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: करंट की चपेट में आकर युवक ने तोड़ादम
Fri, 28 Jun 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
जायस थाना क्षेत्र के अजीम का पुरवा गांव में मृतक के घर के बाहर मौजूद भीड़।-ग्रामीण
जायस (अमेठी)। गांव के बाहर बाग से गुजरी हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हाे गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जायस थाना क्षेत्र के अजीम का पुरवा गांव निवासी राम प्रताप का 20 वर्षीय पुत्र हरिकेश बृहस्पतिवार को मवेशी चराने गांव के बाहर गया था। उसी दौरान बाग से गुजर रही लूज हो चुकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हरिकेश गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पावर कार्पोरेशन को सूचना देकर इन लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। जब तक बिजली आपूर्ति बंद हुई, तब तक हरिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हरिकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से यदि कोई तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि हाईटेशन लाइन लूज नहीं है। उस पर किसी ने तार फेंक दिया था जिसके चलते तार लटक रहा था। पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।