फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yashraj-Shivani top in javelin throw

Amethi News: भालाफेंक में यशराज-शिवानी अव्वल

Wed, 27 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Yashraj-Shivani top in javelin throw
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में मंगलवार को आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



भाला फेंक बालक वर्ग में यशराज यादव प्रथम, हरदेव द्वितीय और राज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी, अंजली और नाजिशा बानो ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में हरदेव ने पहला, यशराज यादव ने दूसरा और मो. समीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम और अंजली ने द्वितीय स्थान पाया।


100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मो. समीर अव्वल रहे, जबकि अबू तालिब व तरुण कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली पहले, शिवानी दूसरे और आयशा तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो बालिका वर्ग में अंजली, शिवानी, उरुज फातिमा, नाजिश, कहकशा बानो, शिफा बानो और मानसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन



वॉलीबॉल बालक वर्ग में हरदेव, यशराज, समीर, सैफ अली, राज, आदित्य यादव और तरुण कुमार की टीम ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में इकरा बानो, शिवानी, शिफा बानो, अंजली, मानसी, कहकशा बानो और उरुज फातिमा की टीम ने खिताब जीता। प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर शिक्षक जय प्रकाश यादव, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed