{"_id":"678d4e613b170c442c068c64","slug":"x-ray-examination-will-start-soon-in-chc-amethi-news-c-96-1-ame1002-133399-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी में जल्द शुरू होगी एक्सरे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी में जल्द शुरू होगी एक्सरे जांच
Mon, 20 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे जांच जल्द शुरू होगी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए जांच सुविधा देने के लिए टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन के लिए अस्पताल से संबद्ध किया गया है। सीएचसी में एक्सरे जांच शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार माह पूर्व एक्सरे मशीन आ गई थी, परंतु एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने की वजह से मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सीएचसी संग्रामपुर में तैनात टेक्नीशियन मनोज कुमार को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सीएचसी शाहगढ़ से संबद्ध किया।
ऐसे में अब सप्ताह में दो दिन मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएस दुबे ने बताया कि टेक्नीशियन संबद्ध होने के बाद एक्सरे जांच सुविधा शुरू करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अब नियमित रूप से अस्पताल में एक्सरे जांच हाेगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।