फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Workers' daughters will have group marriage in Ayodhya

श्रमिकों की बेटियों का अयोध्या में होगा सामूहिक विवाह

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Workers' daughters will have group marriage in Ayodhya
गौरीगंज (अमेठी)। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी शासन उठाएगा। सके इसके लिए जिले में 700 श्रमिकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य मिलने के बाद श्रम विभाग ने 18 अगस्त के पहले के पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन मांगा है। अयोध्या में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पर दस हजार रुपये तो विवाह के बाद 65 हजार रुपये का अनुदान सीधे अकाउंट में अंतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रमिकों के हित में कई योजनाएं संचालित करता है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन ने पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह कराने की योजना बनाई है। इसके लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय को पत्र भेजकर सामूहिक विवाह योजना से पंजीकृत श्रमिकों को लाभान्वित करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में 700 पुत्रियों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद विभाग कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है। अयोध्या स्थित जीजीआईसी में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में जिले के पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिभाग कराया जाएगा। विवाह का लक्ष्य मिलने के बाद श्रम विभाग ने 18 अगस्त से पहले के पंजीकृत श्रमिकों से पुत्रियों का विवाह करने के लिए आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद नियमानुसार चयन करने के बाद श्रमिकों को अयोध्या में आयोजित विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा। योजना में चिह्नित पंजीकृत श्रमिकों को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक मदद के साथ पुत्री के खाते में 65 हजार रुपये अनुदान राशि अंतरित की जाएगी।
आवेदन के साथ देने होंगे यह दस्तावेज
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर संचालित सामूहिक विवाह योजना के लिए पंजीकृत श्रमिक को अपने पंजीकरण के साथ कन्या व वर का आधार कार्ड, फोटो, आयु प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन अथवा श्रम विभाग के कार्यालय पहुंचकर आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच के बाद पात्र पंजीकृत श्रमिकों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

लक्ष्य अनुसार किया जाएगा लाभान्वित
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के श्रम प्रवर्तन अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने जिले के 700 पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह कराने का निर्देश मिलने की बात स्वीकार की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन मिलने के बाद चयन कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंजीकृत श्रमिकों को अन्य योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed