{"_id":"5ff5f5948ebc3e31f4013f14","slug":"work-done-in-three-years-in-municipal-bodies-will-be-investigated-amethi-news-lko5585064198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों में तीन वर्षों में हुए कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों में तीन वर्षों में हुए कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद शासन ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में पिछले तीन वर्षों में हुए सभी निर्माण कार्यों की जांच का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलने के बाद डीएम ने जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर जांच रिपोर्ट तलब की है।
गाजियाबाद में शमशान स्थल के सुंदरीकरण में हुई धांधली एवं अनियमितता के चलते छत गिरने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने डीएम अरुण कुमार को पत्र भेजकर जिले की दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा दो नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) में पिछले तीन वर्षों में हुए सभी निर्माण कार्यों की जांच कराने को कहा है।
शासन का पत्र मिलने के बाद डीएम ने निर्माण कार्यों की स्थलीय एवं तकनीकी जांच हेतु त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि निर्माण कार्यों की जांच कर एक सप्ताह में जांच आख्या दे। यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्य मानक के विपरीत हैं तो संबंधित कार्यदाई संस्था एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही हेतु स्पष्ट संस्तुति सहित आख्या रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गौरीगंज में त्रिस्तरीय गठित कमेटी में एसडीएम गौरीगंज, सहायक अभियंता पीडब्लयूडी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को जांच के लिए नामित किया है। नगर पालिका परिषद जायस में एसडीएम तिलोई, सहायक अभियंता सेतु निगम अमेठी के साथ वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा तथा नगर पंचायत अमेठी में एसडीएम अमेठी, एई आरईडी और वित्त एवं लेखा अधिकारी स्वास्थ्य एवं नगर पंचायत मुसाफिरखाना में एसडीएम मुसाफिरखाना, एई सिंचाई तथा वित्त एवं लेखाधिकारी स्वास्थ्य को निर्माण कार्यों की जांच के लिए नामित किया गया है।