फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women will take command of 32 wards

Amethi News: 32 वार्डों की कमान संभालेंगी महिलाएं

Sun, 14 May 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women will take command of 32 wards
मतपत्रों की गिनती करते कर्मचारी।
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चारों निकायों को 72 वार्डों में विभाजित किया गया है। इनमें 32 वार्डों के मतदाताओं ने जनादेश देकर महिलाओं को चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी सौंपी है।नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस में 9-9 तथा अमेठी व मुसाफिरखाना में 4-4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। आरक्षित के साथ ही अनारक्षित सीट पर महिलाओं ने दावेदारी ठोंकी। अपनी बातों को मतदाताओं के सामने मजबूती से रखकर वार्ड के सर्वांगीण विकास का दावा किया था।
विज्ञापन

शनिवार को मतगणना में महिला उम्मीदवारों पर मतदाताओं ने विश्वास जताते हुए जनमत दिया। आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका गौरीगंज व जायस के 12-12 वार्डों की पूरी आबादी के विकास का ताना बाना बुनने की जिम्मेदारी महिलाएं उठाएंगी। इसी तरह नगर पंचायत मुसाफिरखाना व अमेठी के चार-चार महिलाओं को जीत हासिल होने के बाद नेतृत्व करने का मौका मिला।
विज्ञापन

अनारक्षित सीट पर इन महिलाओं ने दर्ज की जीत
चारों निकायों में 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। अनारक्षित सीट पर महिलाओं ने चुनावी दंगल में पुरुषों को पटखनी देकर वार्ड के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी ली है। इनमें गौरीगंज नगर पालिका के वार्ड संख्या-14 सरैया, वार्ड संख्या-20 बलीपुर खुर्दवा, वार्ड संख्या-23 बलीपुर खुर्दवा, नगर पालिका जायस के वार्ड संख्या-3 कंचाना उत्तरी, वार्ड संख्या-20 अल्ताफगंज व वार्ड संख्या 23 कजियाना कला की अनारक्षित सीट पर महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 वार्डों में सत्ताधारी भाजपा के महज 11 सभासद

गौरीगंज (अमेठी)। चार निकाय के 72 वार्डों में भाजपा के महज 11 सभासद ही जीत दर्ज कर सके। 59 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज कर सदन में पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

शनिवार को जिले के चार निकायों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन निकाय में भाजपा तो एक में कांग्रेस का परचम लहराया। सभासद पद पर भाजपा का जादू नहीं चल सका। 25 सदस्यों वाली नगर पालिका परिषद गौरीगंज में भाजपा के तीन तो निर्दलीय 22 उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 25 सदस्य वाली जायस नगर पालिका परिषद में भाजपा के दो तो 23 निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज कर सदन तक पहुंंचने में कामयाब रहे।
12 सदस्यों वाली नगर पंचायत अमेठी में पांच भाजपा, पांच निर्दलीय तो दो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। दस सदस्यों वाली नगर पंचायत मुसाफिरखाना में भाजपा का एक प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहा तो नौ सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। चार निकाय के (गौरीगंज व जायस में 25-25, अमेठी में 12 व मुसाफिरखाना में 10) 72 वार्डों में कांग्रेस, सपा व बसपा के एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके है।


ऐसे में चारों निकाय के सदन में निर्दलीयों का बोलबाला रहेगा। किसी भी बैठक में विकास कार्य की कार्ययोजना बनाने व अन्य विकास कार्य की स्वीकृति के लिए अध्यक्षों के पास अपने दल के सदस्यों का बहुमत नहीं है। इसके लिए निर्वाचित दलीय अध्यक्षों को हर समय साधकर चलने की मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed