फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women protested at the SP office

Amethi News: महिलाओं ने एसपी कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 12 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women protested at the SP office
गौरीगंज ​स्थित एसपी कार्यालय में ज्ञापन देने जाती महिलाएं। संवाद
अमेठी सिटी। जामों पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट महिलाएं बुधवार को लाठी-डंडा लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह एसपी कार्यालय पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन



किसान नेता रीता सिंह के मुताबिक उमराडीह गांव निवासी संकठा प्रसाद अपनी भूमि पर निर्माण करा रहे थे, जिसे विपक्षियों ने जबरन गिरा दिया। इस संबंध में थाने में कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा संकठा प्रसाद का ही बार-बार शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को ही निशाना बनाकर न्याय की उम्मीद खत्म कर दी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में सुषमा, कमलेश, रानी, उर्मिला, आशा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed