फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women became self-reliant through Dona Pattal business

Amethi News: दोना-पत्तल कारोबार से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women became self-reliant through Dona Pattal business
अमेठी सिटी। जिले के जगदीशपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलावां ककरहिया में मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। दोना-पत्तल का उद्योग लगाने के बाद महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। समूह की महिलाओं ने करीब 1.3 लाख रुपये की लागत से कारोबार शुरू किया है। इस कारोबार को बढ़ा कर महिलाओं ने अपनी आमदनी में इजाफा किया है।
विज्ञापन




इस समूह से जुड़ीं महिलाओं ने वर्ष 2017 में 20 रुपये जमाकर समूह की शुरुआत की थी। समूह में कुल 11 महिलाएं हैं। वर्ष 2021 में महिलाओं ने अपनी जमा राशि 50 रुपये प्रति महिला कर दी थी। इस वर्ष से महिलाओं ने जमा राशि 100 रुपये कर दी है। समूह में गांव निवासी अध्यक्ष अंजू यादव, वंदना गुप्ता, अनसुईया, अनारकली, प्रेमा, सुनीता, सुशीला, मानसी, निशा, ज्ञानमती व रामादेवी हैं।
विज्ञापन



महिलाओं ने प्रति माह 50 रुपये जमा कर अपनी आमदनी प्रति महिला सालाना 36 हजार रुपये तक पहुंचा दी है। महिलाओं ने फरवरी 2024 में समूह से ही 1.30 लाख रुपये लेकर दोना-पत्तल का व्यवसाय शुरू किया। इस धनराशि से महिलाओं ने मशीन, उपकरण व कच्चा माल खरीदा था, जिससे वह भोजन प्लेट, दोना आदि बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समूह की अंजू, वंदना, अनसुइया व मानसी इस कारोबार को कर रही हैं। इस समय महिलाएं प्लेट, दोना आदि मशीन से तैयार कर स्थानीय बाजार में बिक्री कर रही हैं। समूह की अध्यक्ष अंजू यादव ने बताया कि इस व्यवसाय से प्रति महिला, प्रति माह तीन हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं। इस कार्य को बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed