फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women angry due to lack of ultrasound, protest

Amethi News: अल्ट्रासाउंड न होने से बिफरीं महिलाएं, प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women angry due to lack of ultrasound, protest
गौरीगंज ​स्थित जिला अस्पताल में प्रदर्शन करती महिलाएं।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में बीते 15 दिनों से ठप अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी-डंडे लिए तमाम महिलाएं अस्पताल परिसर में पहुंचीं और जांच सेवा बहाल करने के साथ प्रशिक्षुओं की मनमानी रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन



किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह बंद है। इससे मरीज परेशान हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समुचित जांच सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि अल्ट्रासाउंड जांच सेवा को नियमित किया जाए और रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल तैनाती हो।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे सीएमएम डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने महिलाओं से बातचीत कर समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन को पत्राचार कर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की प्रक्रिया तेज की जाएगी।  प्रदर्शन में श्याम कली, ऊषा, नौरंगा, कमलेश, सरोज और धनपता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed