{"_id":"66bfc9db495b3f3b6b0dbdd4","slug":"women-accused-of-assault-video-goes-viral-amethi-news-c-96-1-ame1002-123918-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिलाओं ने मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिलाओं ने मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो वायरल
Sat, 17 Aug 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ महिलाएं इन्हौना पुलिस पर मारपीट व जबरन पकड़ लेने सहित कई गंभीर रूप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस आरोपों को गलत बता रही है।
इन्हौना थाने के किरसनगंज मजरे शेखनगांव की रहने वाली महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं ने पुलिस पर पीटने व गाड़ी में जबरन बैठाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने पिटाई से एक बच्चे के चोटिल होने की भी बात कह रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वारिश और साबिर के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। जिसके बाद राजस्व टीम ने पैमाइश का स्पाट मेमो तैयार कर वारिस को कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद 13 अगस्त को वारिस ने दीवार बनाई। दूसरे पक्ष ने दीवार तोड़ दी, जिसका केस दर्ज हुआ। केस की जांच हो रही थी कि 15 अगस्त को महिला दोबारा ईंट निकाल कर दीवार गिराने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन
महिला फोर्स सहित मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की, लेकिन जब महिलाएं विवाद करने से नहीं मानीं तो शायरा बानो उर्फ सन्नों, नजमा बानो व ताहिरून निशा के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की गई है। अन्य सभी आरोप निराधार है।