फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman who ran away with Rs 5 lakh caught

Amethi News: पांच लाख लेकर भागी महिला को पकड़ा

Fri, 30 Aug 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman who ran away with Rs 5 lakh caught
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में एक बैंक शाखा से बृहस्पतिवार की दोपहर बाद 12 लाख रुपये निकाल कर जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी के बैग से पांच लाख रुपये निकाल कर एक महिला भाग खड़ी हुई। महिला भागती, इससे पहले ही पुलिस ने कुछ अन्य लोगों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़ने के बाद महिला को थाने ले जाया गया। उसके पास से छीने गए पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में जांच पड़ताल व कार्रवाई में जुटी है।


उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के पालपुर प्रसाद खेड़ा निवासी लकड़ी व्यापारी ज्ञानेंद्र यादव एक निजी कंपनी के लिए काम करते हैं। कंपनी लकड़ी खरीदने का काम करती है। सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानेंद्र खरीदी गई लकड़ी के रुपये किसानों को देने के लिए बृहस्पतिवार को जगदीशपुर इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गए थे। बैंक से 12 लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद उसने बैग में रुपये रखे और बैंक शाखा के बाहर निकला।
विज्ञापन

वह बैंक के गेट पर पहुंचा ही था कि एक महिला ने उसकी बैग से पांच लाख रुपये निकाल लिए और भाग खड़ी हुई। यह देखकर ज्ञानेंद्र ने शोर मचाया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग चौकन्ना हो गए। आनन फानन में बैंक ड्यूटी पर तैनात सिपाही व अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और महिला को थाने ले गई। महिला के पास से पांच लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी सीमा के रूप में हुई है। उसके पास से रुपये बरामद हो गए हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ अतुल सिंह का कहना है कि घटना में एक अकेली महिला पकड़ी गई है। इस बात की जांच की जा रही है, कि इस घटना में महिला अकेली थी, अथवा उसके गैंग में कुछ लोग तो शामिल नहीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed