{"_id":"678aa7459e8ce0c4bc0d0847","slug":"woman-injured-in-dog-attack-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-133289-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुत्ते के हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुत्ते के हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा
Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कुत्ते के हमले से करीब 15 दिन पूर्व घायल महिला की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को लखनऊ में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुहिबशाह केशवपुर निवासी रामकृपाल की पत्नी शांति देवी (45) पर करीब 15 दिन पहले घर के बाहर काम करते समय कुत्ते ने हमला कर दिया था। घायल शांति देवी का उस दिन परिजनों ने निजी अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया। इस दौरान महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उन्हें लेकर मुंशीगंज स्थित अस्पताल पहुंचे।
ग्राम प्रधान महेश ने बताया कि शांति के शरीर में रैबीज पूरे तरह फैल गया था, हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात महिला की मौत हो गई। शांति की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।