{"_id":"6a52952a953530df3e0430c8","slug":"woman-dies-during-surgery-amethi-news-c-96-1-ame1021-170484-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत
Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूरे धौताल महोना पश्चिम गांव निवासी कुलसुम बानो (32) की शनिवार सुबह बाजारशुकुल कस्बे के निजी अस्पताल में पित्त की पथरी के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
मृतका के पति रिजवान अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी को पित्त की पथरी की शिकायत पर आठ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के लिए 20 हजार रुपये जमा किए गए थे। आरोप है कि सुबह ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से उनकी पत्नी की मौत हो गई। उनका यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना तत्काल देने के बजाय शव घर भिजवा दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कुलसुम बानो की मौत की खबर मिलते ही पति रिजवान अहमद बेसुध हो गए। वह बार-बार पत्नी का नाम लेकर रोते रहे। देवर गुफरान और सास रिजवाना भी बिलख उठीं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।