{"_id":"5fa96dd78ebc3e9b9b455685","slug":"wine-making-busted-in-devarsa-and-dhanapur-amethi-news-lko549443317","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरसा व धनापुर में शराब बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरसा व धनापुर में शराब बनाने का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। आबकारी विभाग की विशेष टीम ने सोमवार अल सुबह संग्रामपुर थाने के देवरसा व धनापुर गांव में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 35 लीटर अवैध शराब बरामद कर 12 कुंतल लहन को नष्ट कराने के साथ तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
जिले में अवैध शराब व बिक्री का बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ आबकारी विभाग भी लगातार सक्रिय है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर इन दिनों आबकारी विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत सोमवार अल सुबह आबकारी विभाग की टीम ने संग्रामपुर थाने के देवरसा व धनापुर गांव में छापामारी की। छापामारी के दौरान दोनों गांवों के तीन अलग-अलग घरों से 35 लीटर अवैध शराब व 12 कुंतल लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को नष्ट कराने के बाद टीम ने संग्रामपुर थाने में संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम का केस दर्ज कराया।