फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   When he stopped the girl from harassing her uncle, he was beaten up.

Amethi News: किशोरी को परेशान करने से रोका तो मामा को पीटा

Thu, 18 Apr 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
When he stopped the girl from harassing her uncle, he was beaten up.
अमेठी सिटी। एक युवक ने पहले किशोरी को फोन करके परेशान किया। परिजनों के समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो किशोरी को उसके मामा के घर भेज दिया। युवक किशोरी के मामा के घर भी पहुंच गया। जब मामा ने विरोध किया तो युवक ने उनकी पिटाई कर दी। अब इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक लड़का फोन करके तीन चार महीने से परेशान कर रहा था। कई बार उसे समझाया लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। उसने अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया। युवक ने पता लगाकर वहां भी परेशान करने जाने लगा।
विज्ञापन

उसके साले ने विरोध किया तो युवक ने जमकर पिटाई कर दी। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, पीपरपुर थाने में एक महिला ने एक युवक पर छेड़खानी करने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed