फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   wheat will be purchased door to door through 58 mobile purchasing centre

58 मोबाइल क्रय केंद्रों से डोर-टू-डोर होगी गेहूं खरीद

Fri, 06 May 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
wheat will be purchased door to door through 58 mobile purchasing centre
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों की शत-प्रतिशत फसल की खरीदारी करने के लिए 58 टीम डोर-टू-डोर खरीद करेंगी। बाजार में गेहूं की कीमतें बढ़ने व क्रय केंद्रों पर सन्नाटा होने से लक्ष्य पूरा करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। किसानों को सहूलियत देते हुए खरीद लक्ष्य पूरा करने के लिए मोबाइल टीम गठित करते हुए केंद्र प्रभारियों का नंबर सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष में जिले में 60 हजार मीट्रिक टन 2015 रुपये प्रति क्विटंल की दर से खरीद करने के लिए जिले में पांच एजेंसी के 68 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई। बाजार में गेहूं की कीमतों पर लगातार बढ़ोत्तरी से किसान क्रय केंद्र के बजाए बाजार में आढ़तियों के पास अपनी उपज बेच रहे हैं। ऐसे में 46 दिन बीत जाने के बावजूद जिले में महज 476 किसानों से 1713.37 मीट्रिक ट्रन गेहूं खरीद गया है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष महज 2.86 प्रतिशत ही खरीद होने से जिला प्रशासन के सामने लक्ष्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है। अब शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन गांव-गांव किसानों से खरीद करने की योजना पर काम करते हुए लक्ष्य पूरा करने की कोशिश मेें जुटा है। इसके लिए एजेंसीवार कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 58 मोबाइल क्रय टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी का नंबर सार्वजनिक करते हुए डोर-टू-डोर किसान से निर्धारित फसल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। केंद्र प्रभारियों को ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया है। किसानों से खरीद के दौरान प्वाइंट ऑफ सेल मशीन का प्रयोग करने के साथ ही आधार बेस भुगतान करने को कहा गया है।
इन नंबरों पर कॉल करने पर मिलेगी सुविधा
क्रय केंद्र - केंद्र प्रभारी का नाम - मोबाइल नंबर
गौरीगंज प्रथम - प्रमोद कुमार - 8920860174
गौरीगंज द्वितीय - मनोज त्रिपाठी - 9450192702
जामो - मंजुलता सिंह - 9026773535
हरदो - अनिल साहू - 9918763499
दक्खिनगांव - सुरेश कुमार - 9369933984
रामगंज - किसलय मिश्र - 9451073881
अमेठी - निरंकार सिंह - 8052950000
मुसाफिरखाना - अर्चना सिंह - 7706972900
जगदीशपुर - अमित वर्मा - 7408695407
जाफरगंज प्रथम - संतोष कुमार - 8707591533
जाफरगंज द्वितीय - पंकज कुमार - 94511161665
जैनबगंज - अमित वर्मा - 7408695407
तिलोई/शंकरगंज - सुनील दुबे - 7007742750
जायस प्रथम - राजकुमार सिंह - 7054374501
जायस द्वितीय - चंद्रकेश - 8081287048
जायस तृतीय - तेजभान - 9839751480
सिंहपुर - तेजभान - 9839751480
सिरखिरी - कुलदीप सिंह - 9918925085
खरगपुर - भाष्कर मिश्र - 8081583377
ढ़ेमा - प्रमोद शुक्ल - 6392127171
भादर - प्रदीप ओझा - 9506391748
राजापुर अमेरूआ - अनिल कुमार - 9696312126
गोरखापुर - निर्भय सिंह - 9369352572
मुसाफिरखाना - कौशलेंद्र - 9415421523
जमुआरी - अरविंद ओझा - 9415963775
हारीमऊ - रजनीश सिंह - 7905335056
रानीगंज - संतोष कुमार - 9839700038
निहालगढ़ - सौरभ - 9838226659
मंगौली - राजेश कुमार - 8957304018
सिंदुरवा - आशुतोष - 9191845473
रस्तामऊ - प्रदीप कुमार - 9839729523
नीमपुर - अशोक कुमार - 9532256225
अलाईपुर - शिवकुमार - 8874808807
संबैसी - संतोष कुमार -9936854510
निगोहा - मयाकांत पांडेय - 7905296926
फूला - रामनेवाज - 7905816574
टेडई - रविशंकर - 9895533031
गैरिकपुर - अनिल कुमार - 7905874283
भदावं - बृजेश पाठक - 9910359225
बरसंडा - शमशीर अहमद -9710625788
जाफरगंज - अनिवेद श्रीवास्तव- 8957668397
उतलेवा - मो. शेहरयार - 9517030327
पन्हौना - ओमवीर - 9839533031
तकियाबाबा - संदीप यादव - 9795246065
जायस मंडी - अमित चौरसिया - 7310026395
अनापुर - मनोज कुमार - 9984874699
मऊ - सत्येश कुमार - 9721741838
सुजापुर - नरेंद कुमार - 9839537904
लुगरी - शिवपूजन पांडेय - 9555805051
राजापुर - जगत बहादुर - 9918584555
रामशाहपुर - विनोद कुमार - 6306449603
दादरा - अमन सिंह - 9140454928
मंडवा - रंजीत कुमार - 9451339388
उतलेवा - विवेक सिंह - 9452170280
मऊअतवारा - स्वामी सरन - 9473954062
गोडहरी - राजकुमार - 9569511058
एजेंसीवार कंट्रोल रूप प्रभारियों के नंबर
विपणन शाखा की ओर गांव-गांव खरीद करने के लिए गठित टीम की निगरानी व किसानों की सहूलियत के लिए एजेंसीवार प्रभारियों के मोबाइल नंबर 73173398391, 9415468924, 9918763499, 9918763499, 7607712691 तथा 945077114 जारी किया गया है। इन नंबरों पर किसान घर से गेहूं खरीद नहीं होने की शिकायत दर्ज करा सकेंगे तो केंद्र प्रभारी भी किसी प्रकार की खरीद में परेशानी होने पर मदद ले सकेंगे।
किसानों को मिलेगी सुविधा
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि छोटे किसान के साथ थोड़ी मात्रा में गेहूं होने से वह परिवहन की असुविधा के साथ केंद्र पर नंबर लगाने की परेशानी से बचने के लिए क्रय केंद्र लाकर बेचने से गुरेज करते हैं। कम गेहूं क्रय केंद्र तक लाने में उन्हें किराया अधिक देना पड़ता था। ऐसे में मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गांव में ही गेहूं खरीद होने से किसानों के परिवहन व्यवस्था में होने वाला खर्च बचेगा तो बिना किसी झंझट मौके पर ही गेहूं बिक जाएगा तो 72 घंटे में उनके खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।

पारदर्शी ढंग से होगी धान खरीद
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले का निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए मोबाइल क्रय टीम गांव में जाकर मौके से आधार किसानों से गेहूं खरीद की जाएगी। योजना से किसानों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सारे प्रबंध करते हुए मोबाइल टीम से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। गांव में गेहूं खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करते हुए किसानों को परेशान करने विाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed