फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   water will be supplied soon from six closed tanks

बंद पड़ी छह टंकियों से जलापूर्ति की तैयारी

Fri, 08 Jan 2021 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
water will be supplied soon from six closed tanks
अमेठी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के छह गांवों में लंबे समय से बंद पड़ी पानी की टंकियों से जल्द जलापूर्ति शुरू होगी। इन टंकियों से जलापूर्ति हो सके इसके लिए पिछले दिनों शासन से स्वीकृत 2.3 करोड़ रुपये की लागत से सभी कमियों को ठीक कराया जा रहा है। करीब 50 फीसद कार्य पूरा भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकियां बनवाई गई हैं। कभी ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने मेें सफल रहीं यह टंकियां अरसा पूर्व से तकनीकी व अन्य कमियों की वजह से बंद पड़ी हैं। बंद पड़ी टंकियों में भगनपुर, रतापुर, भोजपुर, नगरडीह, कंसापुर और कोरारी लच्छन शाह में स्थापित टंकियां शामिल हैं।
विज्ञापन

कंसापुर, रतापुर और भोजपुर की टंकियां बीते तीन वर्षों से बंद पड़ी थीं तो भगनपुर, नगरडीह और कोरारी लच्छन शाह की पानी की टंकियां करीब पांच-छह वर्षों से बंद हैं। स्थानीय विधायक गरिमा सिंह के प्रयास से शासन ने पिछले दिनों इन टंकियों के पुनरुद्धार के लिए 2.3 करोड़ रुपये का बजट जल निगम को उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद जल निगम बंद पड़ी सभी पानी की टंकियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत दोबारा संचालित करने की कवायद में जुटा है। आवंटित राशि से टंकियों की मरम्मत व मोटर क्षमता को बढ़ाते हुए खराबी की स्थिति में नए मोटर लगवाए जा रहे हैं।
साथ ही पंप हाउस की मरम्मत, ग्राम पंचायतों के सभी पुरवों में करीब पांच किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाने एवं पुरानी पाइप लाइन को बदलने का कार्य भी प्रगति पर है। पाइप लाइन का विस्तार होने के बाद हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के समस्त पुरवों को गृह संयोजन से आच्छादित किया जाएगा।

जल्द पूूरा होगा काम
टंकियों से जलापूर्ति का काम करीब एक माह में शुरू हो जाएगा। टंकी का संचालन शुरू होने पर उक्त गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन को भी हर घर नल से जल योजना से जोड़ा जाएगा। - नीरज प्रजापति, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed