{"_id":"642b1f1d833f9fc09c0829f4","slug":"water-supply-of-300-houses-is-interrupted-for-four-days-amethi-news-c-13-1-163964-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन से बाधित है 300 मकानों की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन से बाधित है 300 मकानों की जलापूर्ति
Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक के फूला गांव में स्थापित पानी की टंंकी से जलापूर्ति पिछले चार दिनों से बाधित है। पाइप लाइन में दिक्कत के चलते जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को कुएं व हैंडपंप का पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है।
करीब 50 वर्ष पूर्व सिंहपुर ब्लॉक के फूला गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। टंकी का लाभ लोगों तक पहुंच सके इसके लिए फूला, जुगराजपुर, छीतापुर, कटोरवा, गौंडा समेत कई गांवों तक पाइप लाइन बिछाई गई थी। वर्तमान में पाइप जलापूर्ति योजना से 300 मकानों तक पानी की आपूर्ति के साथ सार्वजनिक स्थानों पर टोंटी से जलापूर्ति की जा रही है। हालांकि गत चार दिनों से इस टंकी से जलापूर्ति बाधित है।
जलापूर्ति नहीं होने से गर्मी के दिन में सार्वजनिक स्थानों पर लगी टोंटियां दिखावा साबित हो रही हैं। ग्रामीण भोजन तैयार करने समेत पीने के पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों को चार दिन से कुएं या दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण इंद्र कुमार, विनीत कुमार, रामकुमार व उमाकांत ने बताया कि जल निगम की ओर से संचालित इस टंकी से एक हफ्ते से जलापूर्ति कम होते-होते चार दिन से पूरी तरह बाधित हो गई है। जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित टोंटियां में जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पानी की बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
ऑपरेटर वासुदेव यादव का कहना है कि पाइप लाइन में दिक्कत की वजह से आपूर्ति बाधित है। कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए पाइप लाइन का वासर बदलवाने की मांग की गई है। जल्द ही तकनीकी कमी दूर कर जलापूर्ति बहाल की जाएगी।