फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water level of Gomti river rising continuously

लगातार बढ़ रहा गोमती नदी का जलस्तर

Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water level of Gomti river rising continuously
18 : मुसाफिरखाना : गोमती नदी की बाढ़ से पानी में उूबी सड़क। - संवाद - फोटो : AMETHI
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बरसात बंद होने के चौथे दिन भी लगातार गोमती नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। बाढ़ का पानी कई गांवों तक पहुंच गया है तो कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कादूनाला से डेहरियावां जाने वाली सड़क पर छतारी गांव के पास पुलिया की मिट्टी बह गयी है। मिट्टी बहने के साथ पानी सड़क के ऊपर से लगभग 15 मीटर की चौड़ाई में बह रहा है। ऐसे में उस सड़क से उमरा, छतारी, डेहरियावां, तिरहुंत, कुवासी, बड़ाडाड़ सहित दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन को छतारी पहुंच कर वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण धर्मवीर सिंह, धनवंत सिंह, टार्जन सिंह, अजय सिंह आदि लोगों ने प्रशासन से मौके की स्थिति को देखकर समस्या से निात दिलाने की मांग की है। बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि तराई क्षेत्र में आने वाले गांवों के लेखपालों को गांव में बने रहने को कहा गया है। लेखपालों के माध्यम से गांव वालों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। यही नहीं जलस्तर घटने से बिलों में रहने वाले व जंगली जीव जंतुओं का रुख गांव की तरफ हो गया है। इनसे भी बचने की सलाह ग्रामीणों को दी जा रही है। कहा कि प्रशासन तराई के गांवों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed