{"_id":"68b4a2540857b0b4e103efdd","slug":"waseem-ahmed-tops-in-fast-walking-dinesh-singh-tops-in-walking-amethi-news-c-96-1-ame1022-147554-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज चाल में वसीम अहमद, पैदल में दिनेश सिंह अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज चाल में वसीम अहमद, पैदल में दिनेश सिंह अव्वल
Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी अंबेडकर स्टेडियम की साइकिल रैली में शामिल लोग।-संवाद
अमेठी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहा तीन दिवसीय खेल महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन संडे ऑन साइकिल रैली और वरिष्ठ नागरिक पुरुष वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को अंडर-14 बालक हॉकी और जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता से हुई। शनिवार को बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स हुईं। रविवार को वरिष्ठ नागरिकों ने एथलेटिक्स में दमखम दिखाया। 300 मीटर तेज चाल प्रतियोगिता में वसीम अहमद प्रथम, अरुण श्रीवास्तव द्वितीय और रोहित जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। एक किलोमीटर पैदल चाल में दिनेश सिंह ने प्रथम, विजय सोनी ने द्वितीय और आशीष कसौंधन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार मोहम्मद शब्बीर और इंद्रप्रकाश को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रेरणादायी अवसर है।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों ने खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मोहम्मद मोसर्रफ खां, शिवकुमार मौर्य, मोना सिन्हा, लबली तिवारी, आरती सिंह सहित खेल प्रेमी व अधिकारी मौजूद रहे।