{"_id":"6474ef224c462013370b45b4","slug":"vomiting-diarrhea-patients-increased-in-opd-of-hospitals-amethi-news-c-13-1-261673-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
Mon, 29 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी के बीच बरसात मौसम का रुख तेजी के साथ परिर्वर्तित हो रहा है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी-पीएचसी में उल्टी-दस्त के अलावा पेट दर्द और खांसी व जुखाम के मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है।
बरसात के मौसम के तल्ख होते तेवर से बढ़ रही तपिश व गर्मी से अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में भारी भीड़ जुटने से डॉक्टरों को दिखाने और काउंटर से दवा पाने में मरीजों व तीमारदारों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को 1,033 मरीजों का पंजीकरण ओपीडी काउंटर पर हुआ। ओपीडी में बुखार के मरीज की संख्या तो कम हुई लेकिन जुखाम व खांसी के साथ उल्टी, दस्त व पेटदर्द की संख्या में बढ़ोत्तरी दिखी। फिजीशियन कक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इंजेक्शन कक्ष, पर्चा काउंटर व दवा वितरण कक्ष के बाहर भी कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते लाइन में लगे दिखे। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी व तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी व उमस का प्रकोप भी बढ़ा है। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा देने के साथ ही आवश्यक होने पर भर्ती कर उनका इलाज करते दिखे। चिकित्सकों ने मरीजों को खान-पान में सावधानी बरतने के साथ बचाव विधि भी बताई।
इनसेट
साफ पानी का करें सेवन
फिजीशयन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि सावधानी बरतने से ही मौसमी बीमारी से बचा जा सकता है। मौजूदा समय में दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि हो रही है। इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में साफ सफाई के साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गर्मी में दूध से बनी सामग्रियों का ही सेवन करें। खान पान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईकुज्जमा ने कहा कि लगातार तापमान बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शुद्ध और ताजा भोजन ही करें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहें। रसदार फल का सेवन करे। किसी प्रकार की समस्या को नजर अंदाज न करते हुए चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था
मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कि लगातार गर्मी बढ़ने व मौसम बदलने से जिला अस्पताल में ओपीडी मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में दवाओं के साथ मरीजों की जांच व उपचार की समुचित व्यवस्था कायम करते हुए नियमित निगरानी की जा रही है।