फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vomiting and diarrhea cases increased due to weather change

Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज

Sat, 13 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea cases increased due to weather change
. जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते ​चिकित्सक डॉ. अमित यादव। -संवाद
अमेठी सिटी। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित 333 मरीज इलाज कराने पहुंचे। फिजीशियन की ओपीडी में 30 फीसदी मरीज पेट दर्द संग डायरिया जैसे लक्षण के पहुंचे। इनमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में कुल 1136 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर सुबह आठ बजे से मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लग गई थी। परचा काउंटर पर भीड़ के चलते सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी लगी थी। जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने के लिए आए राजकुमार ने बताया कि कल शाम से ही उल्टी के साथ पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद मेडिकल से गैस और पेट दर्द की दवा ली। कुछ देर आराम होने के बाद दस्त शुरु हो गए। सुबह जिला अस्पताल उपचार कराने के लिए आया हूं।
विज्ञापन



अमेठी निवासी मिथिलेश ने बताया कि आज सुबह से दस्त की शिकायत थी। उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल में आई हूं। सुबह से ही परचा जमा करके कतार में खड़ी हूं। खड़े होने के चलते पैर में दर्द होने के लगा इसके चलते बरामदे में बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रही हूं। मरीजों की संख्या अधिक होने से परचा बनवाने में आधे घंटे तो चिकित्सक को दिखाने में एक से दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को दस्त व पेट दर्द जैसी समस्या हो रही है। लोगों को खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed