{"_id":"6123a9d38ebc3e7a2b18c03b","slug":"villagers-protested-against-cement-factory-s-ht-line-to-go-through-village-population-amethi-news-lko592369412","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी से 33 हजार वोल्ट एचटी लाइन गुजारने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी से 33 हजार वोल्ट एचटी लाइन गुजारने पर आक्रोश
विज्ञापन
09 : गौरीगंज : भादर ब्लॉक के घोरहा गांव में आबादी के बीच से खींची जा रही हाई टेंशन लाइन।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। भादर के पास स्थापित सीमेंट फैक्टरी की 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन आबादी के पास से खींची जा रही है। इसे लेकर नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को काम बंद करा दिया। समझाने पहुंची पुलिस की बात मानने से भी ग्रामीणों ने इन्कार कर दिया।
भादर के पास स्थित सीमेंट फैक्टरी के लिए 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का निर्माण हो रहा है। गुंगवाछ स्थित 220 केवी उपकेंद्र से लाइन निर्माण करने में जुटी संस्था सोमवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भादर को पार कर घोरहा पहुंची।
यहां पेट्रोल पंप और आबादी के बीच से लाइन खींची जाने लगी तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने यह कहते हुए कार्यदायी संस्था का काम बंद करवा दिया कि आबादी में लाइन को अंडरग्राउंड केबिल के माध्यम से ले जाया जाए।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था की सूचना पर एसएचओ पीपरपुर रतन सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने कहा कि वे खंभे के सहारे खींची जाने वाली लाइन का निर्माण नहीं होने देंगे। लाइन का विरोध करने वालों में आदित्य विक्रम सिंह, लल्लन सिंह, ददन सिंह, सुरेंद्र सिंह, पप्पू जायसवाल आदि शामिल रहे।