फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   villagers protest in favour of asha bahu

आशा बहू के समर्थन में उतरे कपूरपुर के ग्रामीण

Thu, 06 Jan 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
villagers protest in favour of asha bahu
गौरीगंज (अमेठी)। शाहगढ़ सीएचसी में तैनात कपूरपुर गांव की आशा बहू की सेवा समाप्त करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को दिया। ज्ञापन में पुराने फर्जी वीडियो के आधार पर सेवा समाप्त करने को नियम विरुद्ध बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आशा बहू की सेवा बहाल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर गर्भवती महिलाओं की निगरानी के लिए ग्राम पंचायतों में 2200 रुपये प्रतिमाह के निश्चित मानदेय पर आशा बहू की तैनाती की गई है। शाहगढ़ ब्लॉक के पूरे गुलाल मजरे कपूरपुर में कार्यरत आशा बहू जनकलली का एक वीडियो बीती 18 दिसंबर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में जनकलली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करती दिख रही हैं। इसी वीडियो के आधार पर सीएमओ ने पिछले दिनों जनकलली की सेवाएं समाप्त कर दी।
विज्ञापन

आशा बहू की सेवा समाप्त होने के बाद पिछले दिनों कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने ट्वीट कर जिला प्रशासन की कार्रवाई को राजनैतिक द्वेष की कार्रवाई करार दिया था। बुधवार को एक बार फिर नाराज ग्रामीण उत्तर प्रदेश कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की महासचिव पुष्पा दुबे व ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन पर उतर आए। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने फर्जी और पुराने वीडियो के आधार पर आशा बहू की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई को निंदनीय व दुखद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर को दिया। दिए गए ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए जनकलली की सेवा बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांगेें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर गीता पांडेय, ऊषा मिश्र, माला, उर्मिला, पुष्पा सिंह, सर्वेश सिंह, सुमित्रा, सावित्री व सुमन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed