फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   villagers protest at railway underpass site

प्रस्तावित अंडरपास का रास्ता बंद करने पर हंगामा

Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
villagers protest at railway underpass site
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड पर अमेठी रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास 934/7-8 पर स्वीकृत अंडरपास का रास्ता बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। कार्यदायी संस्था के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर हुई नोकझोंक के बाद ग्रामीणों ने खोदाई का कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के आने के बाद ही कार्य शुरू करने की बात कही। हंगामा देख रेलवे पुलिसकर्मी पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

केंद्र की यूपीए सरकार में लखनऊ वाराणसी रेल खंड के अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित 934/7-8 पर सरवनपुर के केशवनगर व बिराहिमपुर के बीच वर्ष 2013 में अंडरपास निर्माण की स्वीकृति का बोर्ड लगाया गया था। बोर्ड लगने के बाद आज तक अंडरपास का निर्माण नहीं शुरू हुआ, जबकि अमेठी शहर के केशव नगर मोहल्ले से रेलवे ट्रैक तक और रेल ट्रैक के दक्षिणी छोर के बाद पिच मार्ग बना है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर व स्कूली बच्चे नजदीक होने के चलते रेलवे ट्रैक पार करते हैं।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण कराए जाने को लेकर करीब एक दशक से लगातार रेलवे लाइन के दक्षिणी छोर के गांव बिराहिमपुर, चचकापुर, रायदयपुर, गंगौली, विशेश्वरगंज, बनकटवा, सूबेदारपुर, ज्ञानचंद्रपुर, महसो, भुसहरी, पातीपुर, पांडेयपुर, बेलखरी, सोईया, मटेरा, गोरखापुर, रेभा आदि के ग्रामीण अंडरपास संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया था लेकिन आश्वासन पर मतदान के लिए सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे के कर्मचारी उक्त रास्ते को बंद किए जाने को लेकर जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। सरवनपुर के केशव नगर उत्तरी छोर पर जेसीबी से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। उत्तरी और दक्षिणी छोर पर जेसीबी से खोदाई कर स्लीपर खड़ा करके रास्ता बंद किया जाना था। खोदाई की जानकारी होते ही मौके पर केशवनगर, बिराहिमपुर व चचकापुर आदि गांव के लोग मौके पर पहुंचे और रास्ता बंद किए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया।
इस बीच रेलवे कर्मियों और ग्रामीणों के बीच काफी नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की जद्दोजहद के बाद खोदाई का कार्य कर रही जेसीबी बंद हुई। ग्रामीण बीनू खान, गिरीश मिश्र, रवि सिंह, रामकृष्ण यादव, शब्बीर खान, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जब उक्त स्थान पर अंडरपास स्वीकृत है तो रास्ता क्यों बंद किया जा रहा है।

अंडरपास का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है। कहा कि उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही हम लोग उक्त स्थान पर कार्य करने देंगे। रेलवे कर्मियों ने शुक्रवार को उक्त स्थल पर उच्चाधिकारियों के आने की बात कही और काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed