{"_id":"6898eea21f9d31d0330880a0","slug":"villagers-planted-paddy-on-the-dilapidated-road-amethi-news-c-96-1-ame1008-146339-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने रोपे धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने रोपे धान
Mon, 11 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के दरखा गांव में बदहाल कच्ची सड़क पर धान रोपाई करते ग्रामीण। स्रोत: -ग्रामीण
अमेठी सिटी। दरखा गांव में बनी एक किलोमीटर कच्ची सड़क बारिश के मौसम में तालाब बन गई है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
मामला अमेठी की ग्राम पंचायत दरखा का है। दरखा डीह से सरायहीरमती संपर्क मार्ग को जाेड़ने के लिए एक किलोमीटर मार्ग बना है। जिसमें करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता है। इस मार्ग का पूरे दत्ता, पूरे बरियार, दरखाडीह, पूरे चंदिका सहित अन्य गांवों के ग्रामीण आवागमन के लिए उपयोग करते हैं। करीब दो वर्ष से यह कच्चा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पूनम सहित डीएम, सीडीओ, बीडीओ आदि जिम्मेदारों से शिकायत की, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को तालाब बनी सड़क पर धान की रोपाई करते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मार्ग बदहाल होने के चलते जहां आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहीं खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान विद्या प्रसाद यादव, भाजपा के बूथ अध्यक्ष राम महेश मिश्र, राजदेव तिवारी, अमित तिवारी, वासुदेव यादव, रामहेत पाल, पृथ्वी पाल यादव, केदारनाथ यादव, सुमित मिश्रा, राहुल यादव,चंद्र प्रकाश सोनी, पंकज पांडेय, प्रमोद सोनी, प्रकाश यादव, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।