फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villagers of Orisingh yearning for electricity

Amethi News: बिजली को तरस रहे ओरीसिंह के ग्रामीण

Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Orisingh yearning for electricity
कमरौली (अमेठी)। आधुनिकता के इस दौर में औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा से सटे पूरे ओरीसिंह गांव के ग्रामीण बिजली की राह देख रहे हैं। ग्रामीण ऊर्जा निगम संग जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। हालत यह है कि इस गांव में कोई भी अपनी बेटी का रिश्ता नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन



ग्रामीण रामसागर ने बताया कि गांव में बिजली की सुविधा न होने से बहुत कठिनाई उठानी पड़ रही हैं। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि 11 हजार हाईटेंशन लाइन गांव के बगल से गुजरी है। जहां से तार खींचकर ट्रांसफार्मर रखकर खंभे के सहारे कनेक्शन दिया जा सकता है, लेकिन लगातार शिकायत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब ऊर्जा निगम के अफसरों के पास जाते हैं तो कहते हैं कि इस्टीमेट भेज दिया गया है। जब पैसा आएगा तो लाइन बिछा कर कनेक्शन दिया जाएगा, या तो लाइन बिछाने का खर्च आप लोग एकत्र कर जमा करवाएं।
विज्ञापन



राम सागर ने बताया कि बिजली न होने से ठंड में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में ग्रामीण अभी भी ढिबरी, मोमबत्ती की रोशनी में रात गुजारने को मजबूर हैं। खतरनाक जीव-जंतु से भी खतरा व्याप्त रहता है। विधायक के पास जाते हैं तो काम होने की बात कहकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गांव के बारे में की जाएगी जानकारी
सौभाग्य योजना में सभी गांवों को कवर किया जा चुका है, ऐसे में क्षेत्र में कोई गांव छूटा नहीं है। गांव से अलग हटकर कोई नई कॉलोनी बस गई हो तो नहीं कह सकते हैं। गांव के बारे में पता किया जाएगा।
-हर्षित श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed