फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Video of attack in Benipur goes viral, police makes arrest

Amethi News: बेनीपुर में हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने धरपकड़ की तेज

Mon, 02 Sep 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Video of attack in Benipur goes viral, police makes arrest
मकसूद के घर के बाहर तैनात की गई पुलिस फोर्स
अमेठी सिटी। अमेठी के बेनीपुर गांव में हत्यारोपियों द्वारा शुक्रवार को अंजाम दी गई वारदात का एक वीडियो घटना के तीसरे दिन रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गिरफ्त में आए हत्यारोपी घर से सड़क तक लोगों को दौड़ा कर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


इस वीडियो में महिलाएं और बच्चे चीखते नजर आ रहे हैं। हमले में घायल एक युवक की शनिवार को लखनऊ में मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता व भाई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली इलाके के बनीपुर गांव में दस साल पूर्व कमाल शाह की बेटी रुबीना बनाे की हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई थी। रुबीना की हत्या के आरोपियों ने उसके पिता, मां व भाइयों पर हमला कर दिया था। हमले में चार लोग घायल हुए थे। इसमें 20 वर्षीय मकसूद राना की शनिवार को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। कलाल शाह और महमूद राना का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को मुख्य आरोपी हकीमुद्दीन उर्फ बच्चा, मासूक, निजामुददीन, निशा अंजुम, शकीला बानो व शबीना को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को हुए वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई व्यक्ति लोगों को दौड़ा कर लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा। बच्चे व महिलाएं जिंदगी बचाने के लिए चीख-पुकार कर रही हैं।
आरोपी सड़क पर दौड़ा कर और घरों में घुस कर लोगों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियाे के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए हैं। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि हमले के आरोपी छह लोग पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश जारी है।
डंडा से धमका कर वोट मांगता था शातिर 'बच्चा'
अमेठी सिटी। अमेठी के बेनीपुर गांव में हत्या के मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दिन पीड़ित पक्ष पर कहर बन टूटने वाला हिस्ट्रीशीटर व मुख्य आरोपी हकीमुददीन उर्फ बच्चा और इसका परिवार बेहद शातिर है। मुख्य आरोपी पर गोहत्या, हत्या सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गांव में रसूख ऐसा कि इसके आगे किसी में जुबान खोलने की हिम्मत नहीं पड़ती थी।

मनबढ़ इतना कि खुद पर लगे हत्या के इल्जाम में आखिरी सुनवाई के दिन भी इसने दबंगई दिखाने से बाज नहीं आया है। परिवार के साथ मिलकर करीब 10 साल पूर्व बेटी को खो देने वाले पिता कमाल शाह और उसके बेटों सहित पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर खूनी संघर्ष की बड़ी वारदात अंजाम दे डाली। पुलिस ने उसे परिवार के पांच अन्य लोगों सहित दबोच लिया है।

सूत्रों की मानें तो हकीमुददीन वर्षों से जरायम की दुनिया में सक्रिय है। इसके ऊपर दर्ज अधिकांश मुकदमों में लोग इसके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, नतीजतन कई मुकदमों में बरी हो गया। महज पांच या छह मामले ही ऐसे हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।
25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
मुख्य आरोपी व उसके परिवार ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। प्रधानी चुनाव लड़ने पर भी यह वोटरों से विनती नहीं करता था, बल्कि धमका कर अपने पक्ष में वोट कराने का प्रयत्न करता था। चुनाव में अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए डंडा (सोंटा) लेकर निकलता था। लोगों को सोंटा दिखाकर वोट मांगता था।
पुलिस ने हकीमुददीन सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है। पुलिस के मुताबिक हकीमुददीन उर्फ बच्चा पर गोकशी, हत्या सहित करीब 25 मुकदमें दर्ज हैं। कई मामलों में गवाहों के मुकरने और पैरवी के अभाव में छूट गए हैं।
कई रसूखदार लोगों का चहेता भी
हकीमुददीन उर्फ बच्चों ने अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। जेल जाता और छूटता रहा। जरायम के साथ ही इसने ऊंचे लोगों तक पहुंच भी काफी बढ़ा ली। जिनकी बदौलत इसको मदद मिलती रही और यह फलता-फूलता रहा। प्रधान भी बना। संपत्ति बनाई। इसके जिले के कई रसूखदारों से भी संबंध रहे हैं। जिनसे इसे मदद मिलती रही।


गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस तैनात
अमेठी के बेनीपुर गांव में शुक्रवार को हुई घटना के बाद सन्नाटा पसरा है। हमले में मकसूद राना की मौत हो गई। घायल कमाल शाह और उनके बेटे का लखनऊ में इलाज चल रहा है। रात में मृतक मकसूद के शव का अंतिम संस्कार हो गया। जिसके बाद परिवार के अन्य सभी लोग अस्पताल में भर्ती कमाल शाह व उनके बेटे की तीमारदारी के लिए लखनऊ चले गए हैं। घर में ताला लगा हुआ है। घटना के बाद पुलिस के खौफ में हकीमुददीन का परिवार भी फरार है। उसके घर में भी ताला लगा है। एहतियात के तोर पर गांव में पुलिस तैनात है। गांव के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि गांव में शांति है। पीड़ित व आरोपी पक्ष के घरों में ताला लगा है। एहतियातन पुलिस लगी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed