{"_id":"66e202e5456a8cc055090754","slug":"victim-wandering-to-file-report-amethi-news-c-96-1-ame1010-125383-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही पीड़िता
Thu, 12 Sep 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर के ऊपर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान है। डीएम और एसपी तक शिकायती पत्र दिया। बावजूद इसके तीन दिन बाद भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
इन्हौना थाना क्षेत्र के मोतीगंज मजरे युसुफनगर की संतोष कुमारी ने डीएम व एसपी शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि आठ सितंबर की रात लगभग ढाई बजे विपक्षी मुंह में कपड़ा बांधकर आए और घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे उसके ससुर के ऊपर हमला कर दिया। हमले से छप्पर का बांस कट गया।
उसके ससुर बाल-बाल बच गए। डायल 112 टीम ने जांच भी की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि विपक्षियों ने पहले उसके साथ भी अभद्रता की है। क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद