{"_id":"602d61f18ebc3ee9137959ed","slug":"victim-of-cyber-fraud-amethi-news-lko5653676157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से हुई करीब एक लाख रुपए की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से हुई करीब एक लाख रुपए की साइबर ठगी
विज्ञापन
अमेठी। इलाके का एक मोबाइल दुकानदार साइबर ठगी का शिकार हुआ है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के मन्नूराम पांडेय का पुरवा निवासी संतोष सिंह की धम्मौर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास मोबाइल की दुकान है। उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। पीड़ित के मुताबिक 15 फरवरी को एक ग्राहक का फोन चार्ज कर रहा था। इस दौरान खाते से पैसा कटा पर ग्राहक का फोन रिचार्ज नहीं हुआ। कस्टमर केयर नंबर पर बात की तो बताया गया कि सीनियर से बात कर लें। थोड़ी देर बाद पीड़ित के नंबर पर किसी का फोन आया।
बताया गया कि एक एप डाउनलोड कर लें, इसके माध्यम से पैसा वापस हो जाएगा। बकौल पीड़ित, एप खुलने के बाद उसके खाते से 24,999 रुपये चार बार (कुल 99,996) कट कर किसी रीता देवी के खाते में चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की पर वहां तहरीर नहीं ली गई। पीड़ित ने ऑनलाइन तहरीर देकर बुधवार को एसपी से मुलाकात की। एसपी से केस दर्ज कर जालसाजों पर कार्रवाई करने की मांग की।