फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vicious vehicle thief caught, seven bikes recovered

Amethi News: हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, सात बाइकें बरामद

Thu, 15 Aug 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vicious vehicle thief caught, seven bikes recovered
अमेठी सिटी। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के खुलासे को लेकर परेशान गौरीगंज पुलिस को मंगलवार रात एक वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर के पास मिली बाइक चोरी की निकली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइकें और बरामद की हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात गौरीगंज थाने की पुलिस गजेड़ी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक से आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुकने के बजाय भागने लगे। संदेह होने टीम ने उन्हें दौड़ा लिया। बाइक फिसलने से दोनों जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए युवक की पहचान जामो थाने के लालपुर मजरे रामपुर नौरंगाबाद गांव निवासी जितेंद्र उर्फ झल्लर के रूप हुई। आरोपी युवक ने बताया कि फरार होने वाला गौरीगंज थाने के संपतपुर मजरे गुवावां का राजू उर्फ अख्तर हुसैन है। पूछताछ में आरोपी ने साथ मिली बाइक को छह अगस्त को बाबूगंज बाजार से चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें और बरामद कीं। बरामद बाइकों के बारे में बताया कि एक बाइक हलियापुर सुल्तानपुर, एक बाइक थाना क्षेत्र जामो व एक बाइक थाना क्षेत्र गौरीगंज के मनीषी महिला विद्यालय के पास से चोरी की है। शेष तीन बाइकें राजू उर्फ अख्तर हुसैन चोरी कर के लाया था। आरोपी ने बताया कि विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करके बेच लेते हैं। एसएचओ श्यामनरायण पांडेय ने बताया कि फरार बाइक चोर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed