{"_id":"6209467e57edfb43d3440048","slug":"vehicles-of-all-designated-magistrates-will-be-equipped-with-gps-amethi-news-lko617683382","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस से लैस होंगे सभी नामित मजिस्ट्रेटों के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस से लैस होंगे सभी नामित मजिस्ट्रेटों के वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व आयोग सक्रिय है। नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ गठित निगरानी टीम के वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस कर उसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। ऐसे में जहां मजिस्ट्रेटों व निगरानी टीम की लोकेशन आसानी से मिल सकेगी वहीं उनकी सक्रियता पर जिला प्रशासन की नजर भी रहेगी।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा निर्वाचन के पांचवें चरण में शामिल गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के 898 मतदान केंद्रों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के दौरान 192 क्रिटिकल व 137 वल्नरेबल (अतिसंवेदनशील) बूथ चिह्नित करने के बाद निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में मतदान कराने की कोशिश की जा रही है।
जिला प्रशासन ने मतदान के पहले बूथों पर सुविधा की हकीकत देखने के साथ अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तो उड़नदस्ता टीम गठित कर दी ह्रै। बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अधिक होने से जिला प्रशासन इनके कार्य की निगरानी करने में जुटा है। इसके लिए आयोग के निर्देश पर नामित सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़नदस्ता टीम के वाहन को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए आयोग व जिला प्रशासन इन वाहनों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
मतदान के दिन किसी भी बूथ पर गड़बड़ी होने की स्थिति या आशंका पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की लोकेशन ट्रेस करते हुए सक्रियता का पता कर प्रभावी कार्यवाही करेगा। इतना ही नहीं जीपीएस सिस्टम से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तरफ से बूथों पर पहुंचने की जानकारी भी प्रशासन को मिलती रहेगी। ऐसे में यदि किसी मजिस्ट्रेट का वाहन रास्ते में खराब हो जाए या फंस जाए तो जिला प्रशासन को जानकारी हो जाएगी और उसके स्थान पर रिजर्व को भेजकर मतदान प्रक्रिया में व्यवधान को समाप्त किया जा सकेगा।
लगाया जा रहा जीपीएस
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि चुनाव से जुड़े वाहनों में जीपीएस लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीपीएस लगने से उनके वाहनों की स्थिति पर नजर रखने के साथ सकुशल मतदान संपन्न कराया जा सकेगा।