{"_id":"65ee1dd8e778373dad083cbc","slug":"vegetable-seller-kidnapped-in-car-thrown-in-injured-condition-amethi-news-c-96-1-ame1002-115026-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सब्जी विक्रेता को कार में किया अगवा, जख्मी हालत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सब्जी विक्रेता को कार में किया अगवा, जख्मी हालत में फेंका
Mon, 11 Mar 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव की बाजार में शनिवार की देररात कार सवार चार लोगों ने एक सब्जी विक्रेता की जमकर पिटाई कर उसे कार में अगवा कर लिया। दुकानदारों के पीछा करने पर कार सवार लोगों ने करीब 50 मीटर दूर जख्मी हालत में सब्जी विक्रेता को फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता को अस्पताल पहुंचाया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों हमलावारों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव में साप्ताहिक बाजार लगती है। शनिवार को देर रात बाजार लगी थी। पिंडारा ठाकुर गांव के पूरे नौहड़ियन निवासी राम महेश ने सब्जी की दुकान लगा रखी थी। शनिवार की देररात राम महेश की दुकान पर पहुंचे कार सवार चार युवकों ने रंजिश को लेकर राममहेश पर हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर राममहेश को कार में जबरन बैठा लिया और भाग निकले। करीब 50 मीटर दूर राम महेश को बेहोशी की हालत में गाड़ी से फेंक कर आरोपी कार से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते एसएचओ विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल महेश को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राममहेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल राममहेश के भाई राम सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को घटना में शामिल उत्कर्ष सिंह और धर्मेंद्र यादव को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया और उनको जेल भेज दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि गांव के लोगों से राम महेश का विवाद हुआ था। राममहेश की हालत सामान्य है। घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।