फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vegetable prices increased by two to three times

दो से तीन गुना तक बढ़ गए सब्जियों के दाम

Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices increased by two to three times
जगदीशपुर (अमेठी)। पिछले दिनों हुई बारिश ने जिले में सब्जी की खेती को तकरीबन चौपट कर दिया है। सब्जी की अधिकांश फसल नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसका असर बाजार भाव पर भी पड़ा है। जिले में सब्जी की बिक्री में पिछले 15 दिन के अंदर दो से तीन गुना तक का उछाल आया है।
विज्ञापन

जिले के तकरीबन सभी क्षेत्रों में किसान रबी, खरीफ व जायद की सामान्य फसलों के साथ बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। जिले के किसान टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, परवल, आलू, बैगन, बंद गोभी, फूल गोभी, बोड़ा, कद्दू, लौकी, अरुई, सूरन, मशरूम व मटर आदि सब्जियों का उत्पादन करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खीरा, ककड़ी, चुकंदर, गाजर, प्याज के साथ धनिया व लहसुन भी जिले में बड़ी मात्रा में उगाया जाता है। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश ने फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। धान के अलावा दलहनी और तिलहनी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। इसके अलावा सब्जियों की फसल को भी जबरदस्त नुकसान हुआ है। यही वजह है कि तकरीबन सब्जियों के दामों में भारी इजाफा हो गया है। इन दिनों बाजार में अधिकतर सब्जियां बाहर से आ रही हैं। ऐसे में दाम में और भी आग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दामों प्रति किलो रुपये में
सब्जी - 15 दिन पूर्व - अब
टमाटर - 20-25 - 50-60
आलू - 15-20 - 25-30
बैगन - 15-20 - 25-30
गोभी - 50-60 - 80-100
पत्ता गोभी - 50- 60 - 70-80
शिमला मिर्च- 60- 80 - 100-120
कद्दू - 10-15 - 20- 25
हरी मिर्च - 60-80 - 80-100
प्याज - 15-20 - 20-25
तरोई - 20-25 - 35-40
मूली - 20-30 - 50-60
भिंडी - 20-30 - 50- 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed