फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Use of green fertilizer will increase production

हरे उर्वरक के प्रयोग से बढ़ेगा उत्पादन

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Use of green fertilizer will increase production
गौरीगंज (अमेठी)। हरित क्रांति योजना के तहत कलस्टर प्रदर्शन में कराई गए खेती का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों को योजना में मिले अनुदान व सुविधा की जानकारी उनसे हासिल करते हुए खेती विधि जानी। डीएम ने किसानों से हरी व जैविक खाद का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

खेती-किसानी के प्रति कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए हरित क्रांति योजना के तहत खरीफ सीजन मेें सौ हेक्टेयर में कलस्टर प्रदर्शन के माध्यम से सांभा प्रजाति के धान की रोपाई चिह्नित गांवों में कराई थी। बुधवार को डीएम अरुण कुमार ने बहादुरपुर ब्लॉक के मुबारकपुर मुखेतिया में कराई गई कलस्टर खेती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि योजना में किसानों ने ढैंचा बुआई कर उसे सड़ा कर हरी खाद के रूप में प्रयोग करते हुए लाइन से धान की रोपाई की है। किसानों को ढैंचा व धान बीज सरकारी गोदाम से तथा कीटनाशी व खरपतवार नाशी दवाओं के साथ, माइक्रोन्यूट्रींस, जिप्सम व बायो फर्टिलिजर अधिकृत दुकान से क्रय कर खेती करने पर 8200 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज के अनुदान की राशि खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है, शेष राशि भुगतान की प्रक्रिया में है। खेती का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने कई किसानों से उन्हें मिली योजना व सुविधा की जानकारी हासिल की। डीएम ने किसानों से हरी व जैविक खाद का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की अपील करते हुए अन्य किसानों को तकनीकी से अवगत कराने को कहा।

डीएम ने कृषि विभाग के अफसरों को किसानों की अवशेष अनुदान राशि का भुगतान करने तथा कृषकों की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित खेतों का भ्रमण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय किसान राम नारायण, अरविंद कुमार सिंह, सावित्री देवी, उषा सिंह व उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed