{"_id":"5fa96d1c8ebc3eefa7773cd8","slug":"uproar-for-women-after-being-named-from-the-housing-list-amethi-news-lko549442692","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास सूची से नाम कटने पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास सूची से नाम कटने पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। आवास पात्रता सूची से नाम कटने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में हंगामा काटा। पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर फुलवारी निवासी आभा शुक्ला, सीमा, पतरका, राम पियारी का नाम पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चयनित आवास सूची में दर्ज था।
आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पात्रों का नाम काटकर अपात्रों को आवास दे दिया गया। सोमवार को महिलाओं को पता चला कि डीएम ब्लॉक कार्यालश्य आ रहे हैं।
विज्ञापन
नाराज महिलाएं ब्लॉक परिसर पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया। ब्लॉक परिसर में मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थीं।
बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम योगेंद्र सिंह ने महिलाओं का शिकायती पत्र लिया। महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि वे भूमिहीन हैं। उनके पास मकान नहीं हैं। बावजूद इसके पैसा नहीं देने पर उनका सूची से नाम काट दिया गया। एसडीएम की ओर से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं अपने घरों को वापस लौटीं।