फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Accident in Purvanchal Express, car rams into parked truck, three people die on the spot

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, तीन की दर्दनाक मौत; गाड़ी काटकर निकाले शव

Wed, 03 Sep 2025 10:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

Purvanchal Expressway accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस में हुए सड़क हादसे में तीन कार सवार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Accident in Purvanchal Express, car rams into parked truck, three people die on the spot
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेठी जिले के बाजार शुकुल क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार हादसे के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीनों शव अंदर फंसे हुए थे। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कानपुर नगर निवासी अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल, लखनऊ निवासी विमल पांडेय पुत्र रामसुंदर और विनय दुबे (पता अज्ञात) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed