फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled truck collides with two bikes, six people injured

अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, छह लोग घायल

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck collides with two bikes, six people injured
जायस : कस्बे में सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश में जुटी एसडीएम तिलोई। -? - फोटो : AMETHI
जायस/फुरसतगंज(अमेठी)। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम जायस कस्बे में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मार दी, इस दौरान दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने सड़क पर पड़े घायलों को एंबुलेेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस फरार चालक व ट्रक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जायस थाना क्षेत्र के गांव निजाम पाकर निवासी विमल तिवारी (20), बहादुरपुर गांव निवासी शरद (18), पूरे सफ्फू गांव निवासी सुमंतराज (24), बेहटा मुर्तजा निवासी रामधनी (24), राजकरन (37) व आशीष (24) अलग-अलग बाइक से जायस से बहादुरपुर की ओर जा रहे थे। यह लोग अभी कस्बा स्थित मिल एरिया के समीप चंदा हास्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों का जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। दुर्घटना के समय हो रही तेज बारिश के चलते वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इसी समय जिला मुख्यालय से तहसील वापस जा रही एसडीएम तिलोई श्रद्धा सिंह सड़क पर घायलों को पड़ा देख रुक गई और स्थानीय पुलिस को सूचित कर एंबुलेंस बुलवाया। एंबुलेंस आने में देरी होते देख निजी वाहन से सभी घायलों को सीएचसी फुरसतगंज भेजवाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। उधर, जायस पुलिस दुर्घटना कर फरार हुए चालक व ट्रक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed