फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturned, woman died

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत

Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturned, woman died
42 : जामो : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। -संवाद - फोटो : AMETHI
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के रामपुर नौरंगाबाद स्थित पूरे शुकुल गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक महिला की मौत हो गई तो नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जामो थानाक्षेत्र के बरौलियां गांव निवासी इंद्र प्रसाद के ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयकला (45) अपने गांव के ही धनपता, सोनम, प्रभु, चंद्रकेश, आकाश, राजपती, गीता, पूजा व नीतू समेत कई अन्य महिलाओं के वर्रा गांव निवासी अपने रिश्तेदार जयंती प्रसाद के पुत्र व पुत्री के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में बरौलिया-गांधीनगर मार्ग पर पूरे शुकुलन मजरे रामपुर नौरंगाबाद के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने ट्रॉली सीधी कर सभी घायलों को सीएचसी जामो पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने जयकला को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल धनपता, सोनम, प्रभु, चंद्रकेश, आकाश, राजपती, गीता, पूजा व नीतू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामूली रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर जाने की अनुमति दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ शव को कब्जे में लेते हुए जगपता के पुत्र रामचंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जगपता की मौत व नौ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर गांव में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
जगदीशपुर (अमेठी)। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के खालिस बाहरपुर रामपुरगिरी मठिया गांव निवासी रघुराज (20) अपने साथी सुल्तानपुर जनपद स्थित कुड़वार थाने के बभनगंवा निवासी देवेंद्र सिंह (22) के साथ बृहस्पतिवार को कहीं जा रहे थे। वे लखनऊ-वाराणसी पुराना हाईवे स्थित बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई।

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रघुराज को मृत घोषित कर दिया तो देवेंद्र की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ कार्रवाई में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed