{"_id":"67f968c5ba2fdc64bf096799","slug":"ultrasound-testing-has-been-halted-for-four-days-patients-are-upset-amethi-news-c-96-1-ame1008-138161-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप, मरीज परेशान
Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विभाग में चार दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है। रेडियोलॉजिस्ट के कोर्ट एवीडेंस में जाने से मरीजों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचीं गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को जांच न हो पाने से मायूस होकर लौटना पड़ा तो कई जरूरतमंद मरीजों को महंगी फीस देकर बाहर के केंद्रों पर जांच करानी पड़ी।
जिले में सिर्फ जिला अस्पताल और सीएचसी अमेठी में अल्ट्रासाउंड जांच की निशुल्क सुविधा है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों की भीड़ अधिक होने से उन्हें तारीख दी जाती है। बीते चार दिनों से चिकित्सक को लगातार कोर्ट एवीडेंस में जाना पड़ रहा है। कक्ष के बाहर गेट पर चिकित्सक के कोर्ट एवीडेंस में जाने का नोटिस लगा है। इससे अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। ऐसे में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए आए मरीजों को चिकित्सक के अवकाश की सूचना पाकर निराशा हुई।
जांच न हो पाने से कुछ मरीज मायूस होकर लौट गए तो इमरजेंसी वाले मामलों में लोगों को बाहर जांच करानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। ऐसे में अब शनिवार को ही अल्ट्रासाउंड जांच होने की उम्मीद है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में मात्र एक रेडियोलॉजिस्ट हैं जो शुक्रवार तक आकस्मिक अवकाश पर हैं। शनिवार को वह आ जाएंगे, उसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच होगी।