फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ultrasound can be done in district hospital

जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sat, 11 Sep 2021 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound can be done in district hospital
15 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में रखी अल्ट्रासांउड मशीन। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री की पहल पर चिकित्सीय सामानों की आपूर्ति मिलने के बाद जिला अस्पताल के चिह्नित कक्ष में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर संचालित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में संसाधनों की बढ़ोत्तरी की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल में डायलिसिस सुविधा के साथ ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी व ब्लड जांच की सुविधा के बाद अब जल्द ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से जहां चिकित्सकों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वहीं मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों या फिर गैर जिले का चक्कर काटना पड़ रहा था। गर्भवती महिलाओं की चिह्नित पैथोलॉजी में निशुल्क जांच की व्यवस्था कराते हुए अन्य मरीजों को अमेठी सीएचसी रेफर करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुमेश्वर पुरी की तैनाती होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शासन के साथ कई कंपनियों से संपर्क किया। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर जगदीशपुर स्थित इंडोगोल्फ ने सीएसआर फंड से अल्ट्रासाउंड मशीन की आपूर्ति की मंजूरी देते हुए अस्पताल पहुंचा दिया।
मशीन की आपूर्ति मिलने के बाद मानक के अनुसार कक्ष तैयार कर मशीन के इंस्टालेशन की तैयारी चल रही है। जल्द ही आवश्यक उपकरण दुरुस्त कर अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जाएगा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होने के बाद गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं के उपचार में चिकित्सकों को सहूलियत होगी तो मरीजों को उपचार के लिए गैर जिले के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।

जल्द शुरू होगी जांच : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मशीन की आपूर्ति मिल चुकी है। आवश्यक उपकरण प्रिंटर व एसी की कमी से अभी संचालन में बाधा आ रही है। जल्द ही प्रिंटर व एसी का प्रबंध कर जांच शुरू कराई जाएगी। जांच शुरू होने के बाद मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed