{"_id":"617c348cdc887c17ed55f54b","slug":"two-women-died-in-road-accident-amethi-news-lko6023380161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़/अमेठी। बीते 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शाहगढ़ में तैनात महिला खंड प्रेरक समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं के परिवारों में कोहराम मचा है।
प्रतापगढ़ के उदापुर सराय नहर थाना मान्धाता निवासी मान सिंह की पत्नी प्रिया (25) अमेठी जिले के शाहगढ़ ब्लॉक में प्रेरक के पद पर तैनात थीं। सीडीओ द्वारा बृहस्पतिवार शाम बुलाई गई एक मीटिंग में शामिल होने के लिए वे अपने पति के साथ प्रतापगढ़ से गौरीगंज आ रही थीं। रास्ते में सांगीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रिया को लखनऊ ले जाया गया जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। प्रिया का मायका सुल्तानपुर के लंभुआ में है। उनकी शादी 29 मई 2021 को हुई थी। दूसरी दुर्घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह हुई।
विज्ञापन
पूरे रोशनी मजरे कोरारी गिरधरशाह गांव निवासी रामसमुझ यादव की 55 वर्षीय पत्नी यशोदा देवी अपने परिजन अविनाश के साथ बाइक से नंद महर गांव स्थित मायके जा रही थी। बाइक मंगलपुर के पास पहुंची ही थी कि अचानक यशोदा देवी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मचा है।