फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two smugglers arrested with 500 grams of smack

Amethi News: 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 500 grams of smack
अमेठी सिटी। बाराबंकी जिले से स्मैक खरीद कर जिले में बिक्री करने वाले दो आरोपियों को इन्हौंना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 500 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन




इन्हौंना-सुबेहा मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार को पुलिस को स्मैक तस्करों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने दौड़ा कर दोनों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बाइक से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन



उनकी पहचान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद वकील व जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सलामतगढ़ मजरे सरेसर गांव निवासी शमशीर आलम के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद स्मैक बाराबंकी से खरीदी है, जिसे चोरी छिपे जिले के अलग-अलग स्थानों पर वह लोग बेचते हैं। स्मैक तस्करी करने की बात स्वीकार करने के बाद एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों का चालान कोर्ट भेजते हुए स्मैक तस्करी में संलिप्त अन्य की तलाश की जा रही है जिले में स्मैक तस्करी पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed