फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two Principals' salary disrupted on negligence

लापरवाही पर दो प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित

Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two Principals' salary disrupted on negligence
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल में छात्राओं से लिए जाने वाले शुल्क का मदवार विवरण कार्यालय में जमा नहीं करने पर डीआईओएस ने दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही विवरण दो दिन में कार्यालय में जमा नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में संचालित राजकीय स्कूलों में जमा शुल्क का विवरण राज्य परियोजना निदेशक ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से मांगा था। परियोजना निदेशक का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने जिले में संचालित 35 राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बॉयल फंड के साथ अन्य फंड मद में वसूली गई शुल्क राशि का विवरण निर्धारित प्रारूप पर देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

निदेश के बाद जिले में संचालित 33 स्कूलों ने सूचना कार्यालय में जमा कर दी। दो स्कूलों की ओर से सूचना नहीं देने की जानकारी मंगलवार को पटल सहायक दुर्गेश ने डीआईओएस को दी। जानकारी के बाद नाराज डीआईओएस जय करन लाल वर्मा ने सूचना नहीं देने वाले राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर व मंगरौली के प्रधानाचार्य का अक्तूबर माह का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन में शुल्क का विवरण निर्धारित प्रारूप पर देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed