फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two people offered namaz in Jais railway station premises Despite ban

UP News: रोक के बावजूद इस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने पढ़ी नमाज, वीडियो आया सामने

Wed, 08 Jan 2025 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 11:34 AM IST
सार

रोक के बावजूद यूपी के जायस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने नमाज पढ़ी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। 

विज्ञापन
two people offered namaz in Jais railway station premises Despite ban
जायस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने पढ़ी नमाज - फोटो : संवाद

विस्तार

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से शासन के मना करने के बावजूद अमेठी में जायस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने नमाज पढ़ी। इस वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इसे आरपीएफ का मामला बताया है। वहीं स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने कहा कभी-कभी लोग परिसर में नमाज पढ़ लेते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के मामले में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


जायस रेलवे स्टेशन परिसर में गेट के सामने दो लोगों ने बारी-बारी से नमाज पढ़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ लोग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। इसी बीच उन्होंने रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर नमाज पढ़ी। 
विज्ञापन


सिविल पुलिस का कोई संबंध नहीं

मामले में जायस थाना के एसएचओ रवि सिंह ने कहा कि इससे सिविल पुलिस का कोई संबंध नहीं है। रेलवे स्टेशन आरपीएफ के क्षेत्र में आता है। वहीं रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारी मधुकर कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी अभी हुई है। क्योंकि हम लोग ड्यूटी के दौरान ऑफिस से बाहर नहीं जा पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा आईटी सेल के संयोजक अंशु तिवारी ने कहा कि जायस रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ी गई है। जो सही नहीं है। इस तरह से करना आपसी सौहार्द को बिगाड़ने के काम है। ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

नमाज पढ़ने वालों की पहचान हुई

सूत्रों की मानें तो वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस भी एक्टिव हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने वालों की पहचान कर ली है। हालांकि आरपीएफ के जिम्मेदार मामले में कोई भी बयान देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed