{"_id":"665b8b496e98539a5f0371af","slug":"two-people-fell-down-after-gasping-on-the-road-lost-their-lives-amethi-news-c-96-1-ame1002-119770-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क पर गश खाकर गिरे दो लोग, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क पर गश खाकर गिरे दो लोग, गई जान
Sun, 02 Jun 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने बिना मामले की सूचना पुलिस को दिए शव लेकर घर चले गए। पोस्टमार्टम न होने के कारण मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। कमरौली थाने के अशरफगढ़ मजरे कठौरा गांव निवासी रामकिशोर (50) शनिवार देर शाम गांव से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर किसी काम से पैदल जा रहा था। कुछ दूर चलने के बाद अचानक वह गश खाकर हाईवे किनारे गिर पड़ा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर घर चले गए।
दूसरी घटना में औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर दो की है। रायबरेली जिले असहन जगतपुर निवासी यूपीसीडा कॉलोनी में कमरा लेकर राकेश वर्मा (40) होटल पर काम करता था। शनिवार दोपहर में अचानक सड़क पर गिर पड़ा, उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजन राकेश का शव लेकर घर चले गए।
एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मौत की सूचना पर फोर्स मौके पर गई थी। परिजनों को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन, परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। शव लेकर घर चले गए। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम न होने के कारण मौत की असली वजह क्या है, पता नहीं चल सकी।